Categories: Uncategorized

लम्बे समय से जले ट्रांसफार्मर बदले जाने को ले कर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि का पैदल मार्च

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विगत करीब 15 रोज से भी अधिक समय से एक डांगा चौराहे पर 10 केवीए के जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाटपार बनकटा आशिक अभिजीत यादव द्वारा अपने क्षेत्र के एक डांगा पंडित चौराहे से करीब 4 किलोमीटर से अधिक की दूरी को अपने समर्थकों सहित स्थानीय जनता के सहयोग से विद्युत उपकेंद्र बनकटिया तक का पैदल मार्च किया वहीं करीब दो घण्टे तक कड़ी धूप में धरना दिया एवं जन समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे को सौंपा।
बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव ने अपने क्षेत्र के करीब 15 रोज से एक डांगा चौराहे पर 10 केवीए के जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर कइ बार विद्युत विभाग के सम्बन्धित कर्मचारियों अधिकारीयों से वार्ता किया किन्तु फिर भी समस्या का निराकरण होने अथवा समस्या का हल नहीं निकलता देख 5 अक्टूबर को दिन के करीब 10 बजे से समर्थकों एवं जनता सहित बनकटा थाना क्षेत्र के एकडंगा चौराहे से पैदल मार्च निकाला गया जो कि बनकटिया दुबे विद्युत उपकेंद्र पर जा कर विभाग के लापरवाह होने के आरोप लगा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि द्वारा विद्युत उपकेंद्र पर अपने क्षेत्र से आए लोगों के साथ धरना दे दिया जो कि वहां तक का पैदल मार्च कर उनके समर्थक पहुंचे थे। जबकि वहीं करीब दो घण्टे तक कड़ी धूप में यह धरना चला एवं जन समस्याओं के निस्तारण व सम्बन्धित जिम्मेदार द्वारा मौके पर उपस्थित हो कर ज्ञापन लिए जाने की मांग पर अड़े रहे । वहीं इस संदर्भ में जब पत्रकार द्वारा मुख्य अभियन्ता सलेमपुर से जानकारी ली गई तो सम्बंधित जिम्मेदार द्वारा ज्ञापन लेने एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाने की बात बताई गई जिसके उपरान्त वहां पर मौके पर मौजुद अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा ने अपने उच्चाधिकारी द्वारा मिले निर्देश के क्रम में ज्ञापन लिया गया। जिस पर उनके द्वारा अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराने सहित अतिसीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

3 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

3 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

6 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

7 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

8 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

8 hours ago