खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा,खराब गुणवत्ता वाले आइस्क्रीम आदि के नमूने जांच हेतु भेजे

देवरिया/राष्ट्र की परम्परा।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा ग्रीष्म ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
यह अभियान विशेष रूप से आइसक्रीम और आइसकैंडी जैसे उत्पादों की गुणवत्ता जांचने हेतु देवरिया नगरपालिका क्षेत्र में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान कसया रोड स्थित एक आइसकैंडी निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों राम यादव, मानवेंद्र कुमार तथा नेहा त्रिपाठी द्वारा आइसक्रीम एवं आइसकैंडी के तीन नमूने संग्रहित किए गए। इसी क्रम में देवरिया खास स्थित एक अन्य निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र एवं घनश्याम वर्मा द्वारा दो और नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल पाँच नमूने संग्रहित किए गए।
जनपद में मिलावटी एवं निम्न गुणवत्ता वाली आइसकैंडी और आइसक्रीम के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक कुल नौ नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। इन नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago