पीड़ित पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों ने युवक को पागलखाने भेजने की किया मांग
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर टोला गंगापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। विक्षिप्त युवक ने अपनी सगी बहन को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। जिसका इलाज रतनपुर सीएचसी में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद पुरे परिवार को सुरक्षा के लिहाज से घर छोड़कर दूसरे के घरों में शरण लेनी पड़ी है। वही पीड़ित पिता भरथ ने थाना परसा मालिक में आवेदन देकर निवेदन किया है कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है और अब तक कई बार परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों पर हमला कर चुका है।भरथ ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसका पुत्र न केवल घरवालों के लिए खतरा बन गया है, बल्कि गांव के आमजन व राहगीरों पर भी हमला कर रहा है। इससे गांव के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। वही गांव के ग्रामीण अखिलेश साहनी, घरभरन यादव, राजेन्द्र, प्रदीप सहित पीड़ित पिता भरथ के साथ मिलकर थाना प्रभारी से युवक को अविलंब किसी मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराए जाने की मांग किया है।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष परसा मलिक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पिता की तहरीर पर निगरानी किया जा रहा है। साथ ही परिजनों को उसका जल्द से जल्द इलाज कराने को कहा गया है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…