Categories: Uncategorized

अन्नदाता बिचौलियों के हाथों औने पौने दामो मे धान बेचने को मजबूर

सादुल्लानगर/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
सरकार द्वारा धान की खरीदी के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों की कमी के कारण किसान अपनी उपज बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हो रहे हैं। यह स्थिति किसानों की मेहनत पर सीधा असर डाल रही है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ उन तक पहुंचाने में असफल साबित हो रही है।
धान की फसल कटाई के बाद मंडियों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन क्रय केंद्रों की कमी और उनके संचालन में देरी ने किसानों को भारी नुकसान की ओर धकेल दिया है। किसान अपनी उपज लेकर घंटों मंडियों में इंतजार करते हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया में देरी और केंद्रों पर अव्यवस्था की वजह से उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

इलाकों में क्रय केंद्र पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। जो केंद्र मौजूद हैं, वे भी कागजी कार्यवाही और तकनीकी खामियों के चलते किसानों को निराश कर रहे हैं।
रेहराबाजार के किसान शेषराम,हनुमान प्रसाद वर्मा राम बचन,उदयभान,तित्तीर, भरोसे, राधेश्याम श्रीवास्तव व गंगाराम कहते हैं, कि धान क्रय केन्द्र नही होने से मजबूरी में हमें बिचौलियों को 1500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बेचना पड़ा, जबकि सरकार ने 2300 व ग्रेट ए 2320रुपये प्रति क्विंटल का वादा किया था।”
इसी तरह सादुल्लानगर के किसान रघुवीर,सुधाकार,बलवंत,मनोज,नंदकिशोर, रमेश व विदेश्वरी प्रसाद धान क्रय केन्द्र नही होने से आखिरकार उन्हें धान 1700 रुपये प्रति क्विंटल में बेचना पड़ा।
सरकार से अपील
किसानों ने सरकार से मांग की है कि अधिक से अधिक क्रय केंद्र खोले जाएं और उनकी संचालन प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए। साथ ही, बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि किसान को उसका उचित हक मिल सके।
उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि धान क्रय केन्द्र खुलवाने का हमारे स्तर का नही है।।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

5 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

5 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

6 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

7 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

7 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

8 hours ago