Categories: Uncategorized

साधन सहकारी समिति बदहाल होने से किसानो की मनसा पर फिर रहा है पानी

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।साधन सहकारी समिति बदहाल होने से किसानो की मनसा पर पानी फिर रहा है। वही जिम्मेदार का कहना कि खाद बीज रखने दुर्घटना का भय बना रहता है।
विकासखंड रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत मनुवागढ़ में स्थापित साधन सहकारी समिति का भवन पिछले छः सालों से बंद होने के कारण किसानो को अप्रमाणित खाद बीज खरीदारी करने को विवश है। यह भवन जो दस गांवो का साधन है।जिसमें मनुवागढ़,ओबरीडीह, जाफरपुर, पलई,रहमतपुर,देवरिया आदम,जिगनी,कथरहा एवजपुर, मददौचौरा,कुरथुआ के किसानों के लिए अनाज भंडारण, उर्वरक वितरण और अन्य कृषि संबंधित सुविधाओं का मुख्य केंद्र है। बदहाल स्थिति के कारण किसानों की चिंता का कारण बन गया है।”
भवन की हालत अत्यन्त दयनीय है। छत से प्लास्टर गिरता रहता है, और अंदर जाना भी खतरे से खाली नहीं है। डर लगता है कि कब ये भवन गिर जाएगा।।कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश के समय हालात और भी बदतर हो जाती है। हमें जरूरी सामान लेने में भी मुश्किलें आती हैं।
समिति के सचिव राम बहादुर ने बताया कि हमने कई बार इस मुद्दे पर उच्च अधिकारियों को सूचित किया है। भवन की मरम्मत के लिए फंड का आवंटन किया जाना चाहिए। हमारी पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द इसका समाधान हो।”
“यह मामला अब सिर्फ एक भवन का नहीं, बल्कि किसानों की सुरक्षा और सहूलियत से जुड़ा हुआ है। अगर जल्द ही प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है, तो यह जर्जर भवन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। देखना होगा कि प्रशासन कब इस पर कदम उठाता है।
एडिओं क्वापरेटिब नीरज सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर भवन को मरम्मत कराने के लिए पत्र लिखा गया है और खाद बीज के लिए दूसरे समिति से स्टेच मेंट कर दिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago