Categories: Uncategorized

विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान अधिकारी ने किया गहन निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान अंतर्गत जनपद हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार सिंह उपनिदेशक गायनी, देवीपाटन ने सोमवार को पिपरपाती, हरपुर कला,भैंसाडावर,सोनहुला रामनगर एवं तरकुलवा के स्थायी/अस्थाई निराश्रित गोआश्रय स्थलों का गहन निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने गोआश्रयों के फंड रिक्वेस्ट, सहभागिता के लाभार्थियों का भुगतान तथा केयर टेकरों व गौसेवकों के भुगतान की समीक्षा करते हुए गोआश्रयों के पशुओं को ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था , टैगिंग, पेयजल, भूसा,हरा चारा व साईलेज की वर्तमान स्थिति से शासन को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया। विशेष निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु विकास भवन में समस्त पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के साथ बैठक कर सभी निराश्रित/छुट्टा गोवंश को निकटस्थ गोआश्रयों में संरक्षित करने का निर्देश दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

32 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

40 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

41 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

1 hour ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

1 hour ago