नवरात्र को लेकर खाद्य विभाग की प्रवर्तन टीम सक्रिय, लिए सात नमूने

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर नवरात्रि एवं अन्य पर्वो पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिये सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने दिनेश कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल का गठन किया। टीम ने गुरुवार को बांसडीह रोड, बांसडीह व सहतवार के बाजारों में छापेमारी की और मूंगफली का दाना, साबुनदाना, किसमिश, सिंघाड़ा का आटा के कुल सात नमूने लिये।
प्रवर्तन दल 03 से 11 अक्तूबर 2024 तक सम्पूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2008 के अंतर्गत प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही एवं नमूना संकलन की कार्रवाई करेगी।
सहायक आयुक्त द्वितीय मिश्र ने बताया कि प्रवर्तन दल विशेषकर कुट का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूँगफली, साबूदाना रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, साथ ही अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन की करवाई होगी।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, धर्मराज शुक्ल, अनिल कुमार, ओम प्रकाश श्री राकेश यादव, अखिलेश कुमार मौर्या, सतीश कुमार सिंह है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

1 hour ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

2 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

3 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

5 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

5 hours ago