आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोकने के साथ-साथ ठेकेदार को भगाया

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल नंबर 26 जो ग्राम सभा सुखपुरा के बरगईया के बारी पर सुल्तानपुर मे स्थित है। वहां ठेकेदार द्वारा निम्न स्तर का ईट, घटिया क्वालिटी का सीमेंट लगाकर कार्य किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोकने के साथ-साथ ठेकेदार को वहां से भगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल की जर्जर हो गई नालियों का निर्माण कार्य किसी ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था, जिसमें तीन नंबर के ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कार्य को रोक दिया साथ ही निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को भी वहां से भगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उनका हर संभव सहूलियत प्रदान किया जाय ।लेकिन ठेकेदार चंद पैसे बचाने के लिए सरकार की मंशा को तार तार कर रहे हैं और बदनाम सरकार हो रही है।इस संदर्भ में अवर अभियंता अरुणेश कुमार से बात करने पर बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है मौके का स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और कार्य को मजबूत तरीके से करवाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वंदे भारत हादसे में बाल-बाल बचे यात्री, गाय से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रेन का अगला हिस्सा

फोटो goo लखनऊ: (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज रफ्तार वंदे…

43 minutes ago

नवरात्र पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, बेसन-घी के नमूने भरे

चिउरहा की बेसन निर्माण इकाई और फरेंदा रोड के प्रतिष्ठान में हुई जांच, प्रयोगशाला भेजे…

1 hour ago

60 वर्ष की उम्र के बाद पत्रकारों को मिले पेंशन का लाभ

सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए पत्रकारों ने शासन से उठाई मांग गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

सीमा पर बढ़ती नशाखोरी पर अपराध निरोधक समिति ने जताई चिंता

रुपईडीहा बॉर्डर पर मादक पदार्थों की समस्या पर अधिकारियों से की चर्चा, जागरूकता अभियान चलाने…

1 hour ago

शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर महासंघ और वित्त एवं लेखाधिकारी के बीच वार्ता

लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन, मांगें पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी…

1 hour ago

रोजगार मेले में 536 अभ्यर्थियों का चयन, विधायक ने बांटे नियुक्ति पत्र

19 निजी कंपनियों ने एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago