महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मारवाड़ी समाज द्वारा अपने अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
जयंती समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन मोहन रोड में संरक्षक संजय केडिया के द्वारा पूजन – अर्चन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा म्यूजिकल चेयर दौड़ प्रतियोगिता, हौजी गेम प्रतियोगिता का बच्चों एवं बड़ों ने भरपूर आनंद लिया।
दोपहर बाद 3:00 बजे से मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में विवाह भवन से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें महाराजा अग्रसेन जी की बहुत ही सुंदर झांकी को सजाया गया शोभा यात्रा में बग्घी, घोड़े, बैंड साथ चल रहे थे।
शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज के महिला – पुरुष ही बड़े ही अनुशासित तरीके से लाइन लगाकर अग्रसेन जी महाराज की जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे।
शोभा यात्रा में अग्र वंशजों का उत्साह देखने लायक था। शोभा यात्रा मोहन रोड, नई बाजा,र अमर ज्योति चौराहा, कोतवाली चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय रोड, बजाजी गली होते हुए पुन: अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मैरोडिया, मंत्री आनंद झुनझुनवाला, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विवेक कमानी ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान विनय भगत, संतोष पोद्दार, प्रेम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल, शिव गोयल, विष्णु भगत, शरद अग्रवाल, आशीष कनोडिया, अनूप लाडिया, सचिन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कामेश्वर अग्रवाल पीयूष मित्तल, कन्हैया राजगढ़िया, लालू बजाज, सुमित अग्रवाल, रोशन नांगलिया, मुरारी खेतान, केशव रुंगटा, पुनीत झुंझुनवल, अंबरीश अग्रवाल, रोहित धनधनिया, ईश्वर अग्रवाल, संजय बजाज समेत सैकड़ों अग्र वंशज उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

1 hour ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

2 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

3 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

5 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

5 hours ago