आगरा में भ्रूण हत्या का खुला व्यापार ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” अभियान पर कलंक – हिन्दू महासभा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आगरा में प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे भ्रूण हत्या के खुले व्यापार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भ्रूण हत्या व्यापार को मानवता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” अभियान पर कलंक बताया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने भ्रूण हत्या को मानवता को शर्मशार करने वाला और सभ्य समाज के माथे पर कलंक बताया। उन्होंने कहा कि आगरा के कमला नगर स्थित कावेरी कुंज फेज एक में संचालित बावा नर्सिंग होम में भ्रूण हत्या का व्यापार संचालित हो रहा है। नर्सिंग होम की संचालिका मधु बावा और संचालक डॉक्टर अजीत बावा बड़े पैमाने पर भ्रूण हत्या के कारोबार में लिप्त हैं। नर्सिंग होम के संचालकों को कानून और शासन प्रशासन का तनिक भी भय नहीं है और उन्होंने नर्सिंग होम के बाहर बकायदा बोर्ड लगाकर भ्रूण हत्या का रेट पंद्रह सौ रुपए अंकित किया गया है। शासन प्रशासन और पुलिस जानबूझ कर अंजान बनी हुई है और नर्सिंग होम के संचालकों के विरुद्ध संज्ञान नहीं लेते।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि बावा नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अजीत बावा जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक के पद पर सेवारत है। उसके इस प्रभाव से ही शासन प्रशासन और पुलिस उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का साहस नहीं कर पाते।
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने आगरा में भ्रूण हत्या के खुले व्यापार पर कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस गैरकानूनी भ्रूण हत्या व्यापार में लिप्त नर्सिंग होम को सील करने और आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि भ्रूण हत्या को पी सी एंड पी एन डी टी एक्ट 1994 के अंतर्गत एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने इस दंडनीय अपराध के आलोक में बावा नर्सिंग होम के संचालकों और नर्सिंग होम में कार्यरत अन्य डॉक्टर्स और कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने डॉक्टर अजीत बावा को जिला अस्पताल के शल्य चिकित्सक पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए भ्रूण हत्या में लिप्त अन्य तत्वों को भ्रूण हत्या अपराध के प्रति हतोत्साहित करने के लिए आगरा में जन आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिन्दू महासभा के आरोप की सत्यता की जांच में हमारे पत्रकार ने नर्सिंग होम की संचालिका मधु बावा से फोन पर क्लाइंट बनकर बातचीत की तो पूरा सच सामने आ गया। मधु बावा ने बेबाक अंदाज में बताया कि अविवाहित लड़कियों के गर्भपात के लिए पांच हजार रुपए फीस के साथ अल्ट्रासाउंड और दवाइयों का खर्च अतिरिक्त बताया। बावा नर्सिंग होम के खिलाफ थाना कमला नगर और स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद कब टूटती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago