गो आश्रय स्थल पर 10 अक्टूबर से चारा चोकर आदि जरुरी सामान समाप्त


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बघऊंच स्थित गो आश्रय स्थल पर 10 अक्टूबर से चारा चोकर आदि जरुरी सामान समाप्त हो गया है। जिसके कारण पशुओं की मरने की संख्या भी बढ़ने लगी है। गो आश्रय स्थल के संरक्षक ने जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर पांच माह के बकाया भुगतान की मांग किया। चेतावनी दिया है कि जल्दी भुगतान नहीं हुआ तो पशुओं को छुट्टा छोड़ दिया जायेगा।
अधिकारियों के मनमाने रवैया अपनाने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना का पलिता लग रहा है।बानगी के रुप में विकास खंड बेलहरी का इकलौता गो आश्रय स्थल जो ग्राम पंचायत बघऊंच में बना है। जहां आज भी करीब 316 गोवंश उपलब्ध है, वहां के संरक्षक ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से लगायत मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखकर कहा है कि पांच माह से भुगतान न मिलने के कारण 10 अक्टूबर से मवेशियों को चारा,भुसा,खरी, चोकर आदि जरुरी खाद्य सामाग्री उपलब्ध न होने के कारण पशुओं की मृत्यु दर में इजाफा हो गया है।ग्राम प्रधान शिवपूजन राम ने 14 अक्टूबर को उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि जल्दी भुगतान नहीं किया तो सभी पशुओं को छुट्टा छोड़ दिया जायेगा।जिले का सबसे बड़ा पशु आश्रय स्थल जो करीब 50 एकड़ भूमि में फैला है। इस गो आश्रय स्थल में कभी 500 से अधिक गोवंश रहे हैं। इस गो आश्रय स्थल को देखकर तत्कालीन जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने संरक्षक को पीठ थपथपा चुके है। लेकिन आज बंद होने के कगार पर है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 hour ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

20 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

21 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

21 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

22 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

22 hours ago