एफएमडी फेज-6 टीकाकरण अभियान 23 जुलाई से, 45 दिनों तक चलेगा अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) फेज-6 टीकाकरण अभियान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि यह अभियान 23 जुलाई से 5 सितम्बर 2025 तक कुल 45 दिनों तक चलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाचार-पत्र, पोस्टर, बैनर, ग्राम बैठकों और सचल वाहनों से जागरूकता फैलाई जाए।

टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन व्यवस्था, टैगिंग, ऐप पर डेटा अपलोड, और सैम्पल संग्रह की प्रक्रिया को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। भारत पशुधन ऐप पर विवरण दर्ज करने के बाद ही कार्यकर्ताओं को ₹5 प्रति टीका और ₹3.50 प्रति टैगिंग का भुगतान किया जाएगा।

टीकाकरण के बाद बूस्टर डोज़ और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. धोबी रौनक राजेश को नामित किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

7 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

8 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

9 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

9 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

9 hours ago