बलिया बलिदान दिवस पर सेनानी पं. वृंदावन मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को वृंदावन शिक्षण संस्थान परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वृंदावन मिश्रा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएँ एवं लघु नाटक प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। बच्चों की प्रस्तुति देख उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा और तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी पं. द्विजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत को ‘सोने की चिड़िया’ बनाने का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था और उसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी कुर्बानी के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर पुष्प अर्पित करने वालों में डॉ. श्यामनंदन मिश्रा, मनोज यादव, अक्षय, शैलेश, सनी, शिव शंकर, सीमा राय, राजकुमारी तिवारी, मीना शुक्ला सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

38 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

47 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago