लगातार बारिस से पहाड़ी नाले में आई बाढ़ एक दर्जन गांव में घुसा पानी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)05 अक्टूबर.. जनपद में मंगलवार की रात को नेपाल की पहाड़ियों पर जबरदस्त वर्षा हुई। पहाड़ों पर हुई वर्षा का असर बुधवार को दिन में तराई क्षेत्र में देखने को मिला।दिन में 11 बजे नाले में भीषण बाढ़ आई। नाले का पानी शांतिपुरवा, रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह, रमगढ़िया, कनहरा, सुगानगर औरहिया जगराम पुरवा बनकटवा नन्हुवापुर, दांदव रामस्वरूपपुरवा हरिहरनगर गांव में बाढ़ का पानी भर गया बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित विजयी डीह गांव है जिसमे पूरे गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

ग्रामीण महिलाओं को भोजन बनाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है रामगढ़ मैटहवा में बच्चे चारपाई पर बैठे दिखाई दिए गांव में पानी इस तरह चल रहा था कि लोग बच्चों को चारपाई पर बैठा दिए थे। नाले की बाढ़ हर साल फसलों को तबाह करती है। इस बार बाढ़ ने रास्तों को और क्षतिग्रस्त कर दिया है।

ग्रामीण पवन कुमार अवधेश कुमार राजू कुन्ने अब्दुल सलाम आदि ने तटबंध का निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की हैजिससे ग्रामीणों को बाढ़ से राहत मिल सके।
तहसीलदार प्रमेश कुमार ने बताया कि सम्बंधित लेखपाल को भेज कर बाढ़ से क्षति का अवलोकन कराया जा रहा है शासन से जो भी लाभ होगा ग्रामीणों को दिलाया जाएगा।

संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

58 minutes ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

1 hour ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago