बाढ़ राहत सामग्री वितरण शिविर का हुआ आयोजन

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के तहत बाढ़ क्षेत्र में खासकर शासन व प्रशासन मुस्तैद दिखा ।
वहीं दूसरी ओर तहसील रामनगर क्षेत्र अंतर्गत पंडित पुरवा में बाढ़ राहत सामग्री वितरण शिविर का रविवार को आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री जितेन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि खाद एवं रसद विभाग मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री व कीट का वितरण किया गया, वितरण किए गए किट में 2 कार्टून के बड़े बाक्स थे।पहले बाक्स में लाई 5 किलोग्राम ( 2.5 किलोग्राम) भुना चना 2 किलोग्राम गुड़ 1 किलोग्राम मोमबत्ती 1 पैकेट माचिस 1 पैकेट बिस्कुट 10 पैकेट साबुन 2 नग
दूसरे बाक्स में आटा 10 किलोग्राम चावल 10 किलोग्राम अरहर की दाल 2 किलोग्राम हल्दी 200 ग्राम मिर्च 100 ग्राम सब्जी मसाला 200 ग्राम सरसों का तेल या रिफाइंड 1 लीटर नमक 1 किलोग्राम राहत कीटों के साथ में पानी का जार 20 लीटर व त्रिपाल 12×10 वर्ग फिट और 10 किलोग्राम आलू वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को बाढ़ पीड़ित किट मिलने से सबके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं दूसरी तरफ लोक निर्माण मंत्री व खाद एवं रसद विभाग मंत्री ने जिन लोगों के घर नदी के कटान में कट गए थे उनको आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया,उन्होंने लोगों से कहा कि हम वादा नहीं करते हैं हम काम करके दिखाते हैं हम वादा करने वालो में नहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

2 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

3 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

3 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

3 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago