बाढ़ की तबाही: मुंगेर समेत कई जिलों में गंगा का उफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, बिजली ग्रीड तक डूबे, डूबने से मौत के मामले भी बढ़े

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
बिहार में बाढ़ की त्रासदी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पटना, मुंगेर, भागलपुर सहित कई जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने गंगा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी कर दी है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।


मुंगेर जिले के बरियारपुर और खगड़पुर प्रखंड के कई पंचायतों के दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं। डायवर्सन टूटने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और लोग जान जोखिम में डालकर नावों, ट्रैक्टरों और ऊंचे स्थानों से होकर आना-जाना कर रहे हैं। तालाब, गड्ढे और नदियों में पानी भरने से डूबने की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।
बरियारपुर क्षेत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वहां के विद्युत पावर ग्रीड में बाढ़ का पानी घुस चुका है जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। वहीं, मुंगेर सदर क्षेत्र और आसपास के कई इलाकों में घरों और स्कूलों में पानी भर गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर लखमिनिया बांध पर शरण लिए हुए हैं।
बाढ़ के पानी में डूबने से मौत की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बुधवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के अग्रहण पंचायत अंतर्गत सठबिग्घी गांव में एक युवक की गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सरसों लेकर साइकिल से शामपुर जा रहा था, तभी सड़क किनारे एक गड्ढे में भरे पानी में संतुलन बिगड़ने से गिर गया।
हालांकि प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य की बात कही जा रही है, लेकिन ज़मीनी हालात बताने को काफी हैं कि तैयारी अभी भी अधूरी है। प्रभावित इलाकों में नाव, राशन, पानी और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था अब तक नहीं पहुंच पाई है।
गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। अगर बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन से जल्द राहत सामग्री पहुंचाने, बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

22 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

29 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

49 minutes ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

2 hours ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

2 hours ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

3 hours ago