बाढ़ प्रभावितों को मिला राहत का संबल, प्रशासन ने किया राहत किट और स्वास्थ्य सेवाओं का वितरण

चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में पहुंची प्रशासनिक टीम, जनप्रतिनिधियों ने बांटा सहयोग

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। चंबल नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित बाह तहसील के ग्राम गोहरा, भटपुरा, पुरा डाल व झरनापुरा के पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आज राहत किट वितरित की गई।

राहत वितरण कार्यक्रम में बाह क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लाल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख बाह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शुभांगी शुक्ला, एवं उप जिलाधिकारी बाह हेमन्त कुमार बिंद ने स्वयं पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री सौंपी। राहत किट में राशन सामग्री, पीने का पानी, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही।

इसके अतिरिक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सीएचसी बाह की मेडिकल टीमों को प्रभावित ग्राम झरनापुरा, सिमराई और गोहरा भेजा गया। इन टीमों ने स्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को जरूरी दवाइयां वितरित कीं और चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया।

पशुपालन विभाग द्वारा भी सक्रियता दिखाते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीमें भेजी गईं जिन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के इलाज और उनके लिए चारा व दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की।

गांव के लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं, ऐसे में एसडीआरएफ की टीम निरंतर मौके पर तैनात है और ग्रामीणों की आवश्यकतानुसार उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामवासियों में राहत की भावना देखने को मिली। प्रशासन द्वारा आगे भी स्थिति की निरंतर निगरानी कर राहत कार्य जारी रखने की बात कही गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

9 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

10 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

10 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

10 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago