रुद्र महायज्ञ के लिये बसडीला में ध्वज पूजन सम्पन्न, दो नवम्बर को निकाली जाएगी कलश यात्रा

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा )12 अक्टूबर..

तमकुही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय में आगामी दो नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिये आज सदस्यों ने ध्वज पूजन का कार्यक्रम किया।इस अवसर पर रुद्रमहायज्ञ की सफलता के लिये यज्ञ समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी भी बाँटी गयी।
कसया जाने वाले मार्ग पर स्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में आज वाराणसी से आये यज्ञाचार्य पंडित कृष्णमोहन मिश्र वेदाचार्य ने हनुमान जी की विशेष पूजा कर ध्वज पताका लहराया।भक्तिमय वातावरण में उपस्थित भक्तों और श्रद्धालुओं के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।ध्वज पताका पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया गया।इस महायज्ञ के संरक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय तथा अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि महायज्ञ दो नवम्बर वुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होकर दस नवम्बर गुरुवार को पूर्णाहुति तथा भंडारा के साथ समाप्त होगा।महायज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन दोपहर में अयोध्या के प्रवचनकर्ता अभियेन्द्र गर्गाचार्य सुबह ग्यारह बजे दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं को शिव कथा का रसपान करायेगें रात में सात बजे से ग्यारह बजे तक मथुरा के ब्रजधाम के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।इन सभी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अपने अन्तिम दौर में है।ध्वजपूजन के दौरान डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय,महेन्द्र शर्मा,सूर्यप्रकाश सिंह,जयप्रकाश मिश्रा,नागेन्द्र सिंह,फुलेना यादव ,अजय कुमार,शम्भू सिंह,दीपक गोंड़,राणा प्रताप सिंह,विनोद कुमार,सोनू शाही,दिनेश पाण्डेय ,सुनील प्रसाद व अत्रिमुनि मिश्रा आदि महायज्ञ के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

7 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

8 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

8 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

9 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

9 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

10 hours ago