Categories: Uncategorized

बाईक सवारों के आमने-सामने टक्कर से महिला समेत पांच लोग घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर चौराहे पर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में महिला समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भिजवाया।
जनपद देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव के रहने वाले समीर अंसारी एवं आशिक अपने बाइक से तरकुलवा की ओर जा रहे थे।उसी दौरान कुशीनगर जनपद के बंधु छपरा गांव निवासी महेंद्र प्रसाद ,सागर प्रसाद एवं रीता देवी एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर तरकुलवा थाना के कंचनपुर गांव आ रहे थे।अभी वह कंचनपुर चौराहे के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।घटना में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भिजवाया।थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है घायलों का इलाज सीएचसी तरकुलवा में चल रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago