Categories: Uncategorized

बाइक औऱ ई रिक्शा में आमने सामने की टक्कर में पांच घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र
मेहीवा रामजनकी मार्ग पर ई रिक्शा और बाइक में आमने सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर तिलक समारोह में समल्लित होने बिहार से कोरवा रुद्रपुर जा रहे थे, अभी ये लोग रामजानकी मार्ग मेहीवा के पास पहुँचे ही थे कि, बरहज की तरफ से मईल जा रहे ई रिक्शा की आमने सामने की टक्कर हो गयी । इस टक्कर से रिशु यादव, खुश्बू यादव, छोटी यादव, एवं ई रिक्शा सवार सुमन देवी , शिव शंकर यादव घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहूंचाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार करके महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शनिवार को गुठनी थाना क्षेत्र के ग्राम बौडी निवासी रिशु यादव 15,पुत्र सतेंद्र यादव अपने बहन खुशबू और छोटी को बाइक पर बैठाकर घर से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरवा में जा रहे थे, अभी मेहीवा के पास पहुँचे थे कि ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे ई रिक्शा में बैठे बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम नौकटोला निवासी सुमन देवी पत्नी अभिषेक साहनी 23,व मईल थाना क्षेत्र के छित्तूपुर निवासी शिवशंकर यादव 21, पुत्र मुसाफिर यादव घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी बरहज पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

59 minutes ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

1 hour ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

1 hour ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

2 hours ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

3 hours ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

3 hours ago