Categories: Uncategorized

पिकअप पर लदे पांच गोवंशीय पशु बरामद,पुलिस देख कर तस्कर हुए फरार

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर–नरायनपुर नहर मार्ग पर ओपीआर स्कूल के समीप पशु लदी पिकअप खड़ी थी।मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप पर लादे गए पांच पशुओं को बरामद कर लिया।पुलिस को आते देख पशु तस्कर पगडंडी के रास्ते फरार हो गए।
पुलिस ने तस्करी में लिप्त आरोपित अनवर पुत्र अब्दुल के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ गढ़रामपुर में मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली की तस्कर कुछ पशुओं को पिकअप पर लेकर तस्करी के लिए बिहार बंगाल जा रहे हैं। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर वाहन पर लदे पांच पशुओं को कब्जे में ले लिया।वही पुलिस को आते देख कर पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर पगडंडी के रास्ते फरार होने में सफल हो गए।पुलिस ने तस्करी में लिप्त आरोपित अनवर पुत्र अब्दुल के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

2 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

2 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

3 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

5 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

5 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

6 hours ago