नगर निकाय निर्वाचन को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण हुआ संपन्न

प्रथम प्रशिक्षण में 11 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित,सभी के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।नगर निकाय चुनाव को लेकर 578 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण एमपीपी इंटर कॉलेज में दो पालियों में 10 कक्षो में संपन्न हुआ।

मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान संपन्न कराए जाने की बारीकियों के बारे में अवगत कराया गया।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक एवं परियोजना निदेशक सीपी श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण का जायजा लिया गया एवं मास्टर ट्रेनर को सभी कार्मिकों को कुशलता से ट्रेनिंग दिए जाने का निर्देश दिया गया।

दोनों पारियों में ट्रेनिंग के दौरान प्रथम पाली में 05 एवं द्वितीय पाली में 06 कुल 11 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

मतदान कार्मिकों की द्वितीय ट्रेनिंग दिनांक 28 अप्रैल 2023 को होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

14 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

19 minutes ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

32 minutes ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

41 minutes ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

53 minutes ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

1 hour ago