निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण 07 दिसम्बर को

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक/प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) का प्रथम प्रशिक्षण 07 दिसम्बर को विकाय भवन के गांधी सभागार में दो पालियों में आयोजित होगा ।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि पूर्वान्ह्न 11 बजे से 1 बजे तक नगर पालिका परिषद देवरिया एवं नगर पालिका परिषद गौरा बाजार तथा नगर पंचायत रुद्रपुर, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर, भटनी का प्रथम पाली के प्रशिक्षण हेतु समय निर्धारित किया गया है। अपरान्ह्न 02 बजे से 04 बजे तक नगर पंचायत मझौलीराज, लार, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालुपर, तरकुलवा, हेतिमपुर, मदनपुर भलुअनी तथा आरक्षित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी हेतु द्वितीय पाली का प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। उन्होने समस्त निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) को प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि को ससमय प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

3 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

6 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago