दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

नईदिल्ली एजेंसी।आम आदमी पार्टी को 250 में से लगभग 149-171 सीटें मिलती दिख रही है। ये चुनाव काफी खास रहा है क्योंकि परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव हुआ है। इस चुनाव में शुरुआती अनुमान में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप देते हुए दिख रही है।

इस चुनाव में 46% महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की तरफ रुख किया है। वहीं 40% पुरुषों ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। बीजेपी को 34% महिलाओं और 36% पुरुषों ने मतदान किया है। हालांकि कांग्रेस को सिर्फ नौ प्रतिशत महिलाओं और 11% पुरुषों का साथ मिला है। आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचली (आप-43%, बीजेपी-37%, कांग्रेस-8%, अन्य-12%) का रुख आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिखा है। पंजाबी वर्ग में भी आम आदमी पार्टी 58% के साथ सबसे ऊपर रही है। पंजाबी समुदाय से बीजेपी को 24%, कांग्रेस को 8%, अन्य को 10% वोटर ने मतदान किया है। 

42% दिल्लीवासियों ने आप, 34% ने बीजेपी, 11% ने कांग्रेस और 13% वोटरों ने अन्य को वोट किया था। बंगाली समुदाय के 42% वोट आप, 41% बीजेपी, 8% कांग्रेस और 9% अन्य को मिला था। आंकड़ों के मुताबिक 58% साउथ इंडियन ने आप को, 23% ने बीजेपी को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 10 % अन्य को दिया गया है। पहाड़ी समुदाय में बीजेपी सबसे ऊपर रही है। 43% पहाड़ी समुदाय ने बीजेपी को, 36% ने आप को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 12% अन्य ने दिया है। वहीं अन्य समुदाय में भी आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जहां 42% का समर्थन मिला है।

दिल्ली की नगर निगम वार्ड की सीटों पर निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम देश भर का सबसे बड़ा नगर निगम है। यहां रविवार को 250 सीटों के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ था। इस दौरान जनता ने मतदान कर 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद की थी। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां मतदान कापी कम रहा था। रविवार होने के बाद भी लगभग आधे वोटर ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए करीब 50 फीसदी ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

MCD के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, इमरान हुसैन, कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं ने वोट डाला था।

वर्ष 2012 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था। यहां बीजेपी ने 36.74 फीसदी हासिल किए थे जबकि कांग्रेस पार्टी को 30.54 फीसदी वोट मिले थे। वर्ष 2017 में भी भाजपा ने 36.02 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 26.21 फीसदी वोट हासिल किए थे। कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी के आने से काफी नुकसान हुआ था। कांग्रेस 21.21 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

51 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

5 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

6 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

6 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago