खेल सप्ताह का प्रथम सेमीफाइनल 23 अगस्त को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय उ०प्र० एवं जिला प्रशासन के समन्वय से राष्ट्रीय खेल दिवस-2023 के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाल के खिलाड़ियों के लिए अनुकूल मौसम या खिलाड़ियों ने मौसम व खेल का खुब आनन्द उठाया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच अनिल पब्लिक स्कूल बनाम उच्च प्राथमिक विद्यालय पठखौली के बीच खेला गया मैच के पहले हांफ में दोनो टीमों का स्कोर 1-1 था पहले हाफ में उच्च प्राथमिक विद्यालय के तरफ से रामबाबू ने 17वे मिनट में गोल कर बढ़त बना ली कुछ ही मिनटो के बाद अनिल पब्लिक स्कूल की ओर से उमंग ने 22वे मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। खेल के दूसरे हाफ के 57वे मिनट में अनिल पब्लिक स्कूल के जर्सी न0 23 अंकुश कुमार ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को विजयी दिलायी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा मैच स्टेडियम जूनियर बनाम सरदार पटेल इण्टर कालेज के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम जूनियर एवं सरदार पटेल इण्टर कालेज की दोनो टीमो की ओर से प्रथम एवं द्वितीय हाफ में कोई स्कोर ना हों सका जिसके कारण मैच को ट्राइवेकर का सहारा लिया गया ,जिसमें स्टेडियम जूनियर की टीम 5-4 से विजयी होकर अगले चक्र में प्रवेश की।
इस अवसर पर अमित कुमार, अश्वनी पटेल, सूरज कुमार, विमलेश, शकील द्वारा निर्णायक की भूमिका निभायी गयी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 23-08-2023 को प्रातः 08ः00 बजे प्रथम सेमीफाइनल स्टेडियम एकादश बनाम अनिल पब्लिक स्कूल दूसरा सेमीफाइनल मैच माइण्ड स्कैप बनाम स्टेडियम जूनियर के बीच खेला जायेगा। फाइनल मैच सायं 03ः00 बजे खेला जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

2 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

2 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

14 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

14 hours ago