संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र, लखनऊ के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष-मंत्री को अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन का कार्य दिनांक 24 अप्रैल 2024 को किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने उक्त निर्देश के क्रम में बताया है कि दिनांक 24 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 12 बजे से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कार्यालय (एनआईसी) संत कबीर नगर में ईवीएम के पोर्टल ईएमएस 2.0 पर विधानसभावार 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद तथा 314-धनघटा (अ0जा0) का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व मंत्री को उक्त दिनांक को ससमय पहुँचकर ईवीएम तथा वीवी पैट के प्रथम रेण्डमाइजेशन में उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…