मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत गाते हुए निकाली जागरुकता रैली

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पयागपुर द्वितीय के शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता अभियान व स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया,कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावको ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पयागपुर विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र व पवन कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया, रैली में शिक्षकों के साथ शामिल बच्चों ने शिक्षा जागरूकता सम्बन्धी नारे लिखे स्लोगन, व स्कूल चलो अभियान के लिये अभिभावकों को प्रेरित किया ।शिक्षकों व बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में शिक्षकों ने प्रेरणादाई गीतों के माध्यम से अभिभावकों को आगामी चुनाव कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिभाग करने के लिये जागरूक किया जहां पर आये हुऐ अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अब्यक्त राम तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी के निर्देश के क्रम में यह अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है बच्चों को स्कूल आने के लिये व अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जागरूकता रैली निकाली गई थी जहां पर विजयलक्ष्मी सिंह ऊषा पाठक हनुमान प्रसाद राजेन्द्र प्रसाद उमा देवी सुशीला शीला रमेश दिनेश कौशल्या उमा मुन्नी देवी सहित तमाम अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

4 minutes ago

देवरिया में चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकार और कानूनों की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले…

9 minutes ago

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

45 minutes ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

58 minutes ago