नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक संपन्न

लगभग साढ़े पंद्रह करोड़ का अनुमानित बजट पास

चिरैयाकोट /मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय नगर पंचायत के सभाकक्ष में नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत चिरैयाकोट के नव निर्वाचित अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने किया। जिसमें सभासदों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम नगर पंचायत एवं अधिशासी अधिकारी ने समस्त 15 वार्डों से चुनकर आए सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात बैठक में विकास के एजेंडे को पढ़ा गया, जिसमें कान्हा गौशाला, नाली, खड़ंजा,इंटरलाकिंग, जलनिगम की पाइपलाइन का विस्तारीकरण,एम आर सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र), प्रकाश व्यवस्था, ट्यूबवेल अधिष्ठापन आदि जनहित के कार्य शामिल रहे। जिसका समस्त सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदन किया। तत्पश्चात नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में अनुमानित आय 15 करोड़ 43लाख 50 हजार रुपए तथा अनुमानित व्यय 15 करोड़ 43 लाख 35 हजार रुपए का बजट पास किया गया। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा अपने – अपने वार्ड की जन समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निस्तारण के लिए प्रस्ताव पत्र प्रेषित किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने सदस्यों द्वारा प्रेषित जन समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही में शामिल करते हुए जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सभासदों ने एक-दूसरे का सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी का सहयोग मिलेगा तो चिरैयाकोट में विकास की गंगा नहीं, विकास का दरिया बहेगा,जनसेवा ही हमारा मूल उद्देश्य है। वहीं वार्ड संख्या 6 मोलनागंज के सभासद मनोज कुमार वर्मा ने जल निगम की टंकी पर जनरेटर और सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग किया, जिसे शीघ्र ही पूरा करने का अध्यक्ष ने भरोसा दिया। वहीं दुबारा निर्वाचित होकर आये कुछ सभासद अध्यक्ष से नाराज दिख रहे थे। जिसके कारण पिछले कार्यकाल की तरह पुनः सभासदों के दो गुटों में बंटने के कयास लगाए जा रहे थे परंतु समस्त 15 सभासदों ने एक साथ बैठक में हिस्सा लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। जो स्थानीय नगर के विकास के लिए शुभ संकेत है। बैठक में राम प्रताप यादव अध्यक्ष नगर पंचायत, समस्त 15 सभासद अनीता देवी, चंद्रशेखर राम, पंचम राम, संदीप कुमार, मनोज कुमार वर्मा, कलामुद्दीन, संतोष यादव, मन भावती, केशव यादव, ज्ञानती देवी, शशि कला देवी गुलाम अशरफ, शिवांगी साही, अफसरी एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव,अवर अभियंता सी पी दुबे, सत्येंद्र कुमार, ऋतिक त्रिपाठी एवं समस्त नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

6 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago