हर्नाटार में युवक पर फायरिंग, आरोपी हिरासत में

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्नाटार में शनिवार रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में गांव निवासी 25 वर्षीय आयुष राय उर्फ नारियल घायल हो गया। गोली उसके हाथ में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बताए जा रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10:55 बजे सिकन्दरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हर्नाटार निवासी आयुष राय उर्फ नारियल पर उसके पड़ोस में रहने वाले पटीदार ने फायरिंग कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में घायल आयुष राय ने आरोप लगाया कि उसके घर के सामने रहने वाले पटीदार धनंजय राय ने उस पर गोली चलाई। गोली उसके बाएं हाथ की कोहनी में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी Dinesh Kumar Shukla भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी धनंजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फायरिंग के पीछे का कारण क्या था और दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं, इसकी गहन जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago