शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने मचाया कहर, सिलेंडर फटते ही चीख-पुकार; मां-बेटी की गई जान

दो सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप; मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

फोटो goo

बागपत (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गुरुवार सुबह मुख्य बाजार में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते इतनी विकराल हो गई कि दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाकों के साथ फट गए। हादसे में मकान के भीतर मौजूद मां और उसकी चार वर्षीय बेटी की जलकर मौत हो गई। वहीं, आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे व्यापारी समेत 10 से अधिक लोग झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी अंकुर जैन अपने मकान में ही किराना की दुकान चलाते हैं। सुबह के समय दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से इलाके में तेज धमाकों की आवाज गूंजी और मुख्य बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने की कोशिश में किराना व्यापारी अंकुर जैन सहित आसपास के कई लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहत टीमों ने मकान के अंदर से अंकुर जैन की पत्नी स्वाति जैन और उनकी चार वर्षीय बेटी आन्या जैन के शव बरामद किए। मां-बेटी की मौत की खबर सामने आते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। आग बुझाने और बचाव कार्य के दौरान व्यापारी अंकुर जैन, पड़ोसी जाहिद समेत कई लोग झुलसे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि आग और सिलेंडर विस्फोट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बागपत में हुए इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके परिजनों से संवाद कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
हादसे के बाद मुख्य बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध संबंध से खत्म नहीं होगा विधवा का कानूनी दर्जा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

Ai निर्मित तस्वीर बच्चों की वैधता पर भी हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ दूसरे पुरुष से संबंध…

2 hours ago

बैरिकेड टूटा तो बढ़ा तनाव, पुलिस से भिड़े महागठबंधन नेता; तेजस्वी यादव समेत कई नेता लोकभवन पहुंचे

फोटो सौजन्य से पीके पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार…

2 hours ago

चार जिलों में सुबह-सुबह EOU की रेड से हड़कंप, 83.53 लाख की कथित बेनामी संपत्ति ने बढ़ाई मुश्किलें

मुंगेर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुनी समस्याएं, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को…

4 hours ago