मौके पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली शिकारपुर मार्ग के बरवा नहर के पास महराजगंज से लौट रही कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाई।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मुड़ेरी निवासी संतोष उपाध्याय अपने कार की सर्विसिंग करवाकर रविवार दोपहर में महराजगंज से घर लौट रहे थे कि अचानक घुघली शिकारपुर मार्ग के बरवा नहर के समीप चलती कार में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई तथा कार धू धू कर जलने लगी।किसी तरह से चालक ने गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई।घटना होते देख लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई तथा कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई तथा आग को बुझाने में कामयाबी पाई। संयोग ही रहा कि चालक बाल बाल बच गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…
सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…