जूता चप्पल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामन जलकर राख

महराजगंज(राष्ट्र की परंपरा)। नौतनवां नगर के जानकी नगर वार्ड में स्थित जायसवाल फूट वियर व खुशी गारमेंट की दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया।
जायसवाल बूट वियर के जूते चप्पल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही अग्नि शमन फायर दमकल गाड़ी व नगर पालिका की टैंकर पालिका कार्मिक मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे रहे।बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक, चौक प्रभारी योगेंद्र कुमार मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान स्वामी रवि जायसवाल पुत्र स्वर्गीय सुंदर जायसवाल मधुबन नगर वार्ड के रहने वाले कस्बा के फलमंडी में जूता चप्पल की दुकान है। सोमवार की शाम करीब सात बजे रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर के घर चले गए मंगलवार की तड़के लगभग पांच बजे स्थानीय लोगों से उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है इतना सुनते ही वह आनन फानन में अपनी दुकान पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर से आग की लपटे इतनी तेज थी। सामान धू-धू कर जल रहा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड दमकल गाड़ी व नगर पालिका टैंकर की टीम ने घंटों मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रवि जायसवाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है लाखों का सामान जलकर खाक गया है ।सूचना पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि व अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी

दुकान स्वामी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगा है

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

6 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

7 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

7 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

7 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

7 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

7 hours ago