नेपाल के चोरों द्वारा नाको से भारतीय सीमा क्षेत्र में लाई जा रही थी स्क्रैप
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट सीमा पर प्रत्येक गतिविधियों पर रखी जा रही पैनी नजर
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी में तैनात 22वी बटालियन के एसएसबी जवानों ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौवाबारी गांव के समीप घेराबंदी करके दो नेपाली व एक भारतीय ट्रैक्टर ट्राली पर लदी भारी मात्रा में अवैध स्क्रैप के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया, तो वही तीसरा युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की तमाम चौकसी होने के बाबजूद भी नाकों से अवैध तस्करी नही थम रही है।
भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय बार्डर पर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, मकर सक्रांति व गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। इसके बाबजूद सीमावर्ती क्षेत्रों के पगडंडी रास्तों से अवैध तस्करी बदस्तूर जारी है। तस्करी के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के क्रम में ठूठीबारी तैनात 22वी बटालियन के एसएसबी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौवाबारी गांव के समीप घेराबंदी करके सीमा पार यानी नेपाल से अवैध तरीके से भारतीय सीमा लाई गई दो नेपाली व एक भारतीय ट्रैक्टर ट्राली पर लदी कबाड़ बीयर बोतल 1600 किलोग्राम, स्टील कबाड़ 2000 किलोग्राम, प्लास्टिक स्क्रैप 2200 किलोग्राम बरामद कर दो नेपाली नागरिक अरुण राय व राम केवल कोइरी को गिरफ्तार किया है। वही एक युवक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
इस बाबत एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश कुमार विश्वास ने बताया कि तीन ट्रैक्टर ट्राली पर लदी नेपाली स्क्रैप के साथ दो नेपाली युवकों को हिरासत में लेकर निचलौल कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।बार्डर सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर है, सीमा पर व्यक्तियों की पहचान पत्र व पूछताछ के बाद ही आने जाने की इंट्री दी जा रही है।
आलेख-बादल सरोज जितनी फुर्सत में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, उतनी निश्चिन्तता और मौजमस्ती…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम भरपही में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक…
झूठे केस में जेल भेजने के बाद दोबारा मांगे जा रहे थे लाखों रुपये, पुलिस…
भारत : चेतना, अध्यात्म और मानवता की वैश्विक भूमि भारत केवल एक भौगोलिक राष्ट्र नहीं,…
भूसा लादने जा रही गाड़ी के पहिए के नीचे आने से मौके पर गई जान…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय शाखा के तत्वाधान मे कांग्रेस प्रवक्ता…