बेंच, पेयजल, छाया इत्यादि के माकूल प्रबन्ध करने के दिये निर्देश
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, आगंतुकों के लिए पेयजल, बैठने इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उप निबन्धक कार्यालय सदर बहराइच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेण्डमली कुछ रजिस्ट्री का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने एआईजी स्टाम्प शीलभद्र चन्द्र को निर्देश दिया कि रजिस्ट्री कार्यालय आने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल व बैठने के बेंच, छाया इत्यादि की समुचित व्यवस्था की सुनिश्चित करा दी जाय, जिससे रजिस्ट्री कार्यालय आने वाले लोगों को पेयजल, बैठने, छाया इत्यादि किसी प्रकार की असुविधा न रहे।
उत्तराखंड के देहरादून जिले के थानो स्थित लेखक गाँव में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय ‘स्पर्श पर…
वाराणसी, नागपुर और पटना के नतीजों ने खड़े किए बड़े सवाल; 28 सीटों के परिणामों…
आज का पंचांग — 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार उपलब्ध पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2026…
फोटो Ai निर्मित दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया बाराबंकी 🖋️ राष्ट्र…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आसमान में छाए बादल, तेज हवाएं और बारिश की आहट……