सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मटेरा थाने में दर्ज किया गया केस
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाने में कक्षा 11 के छात्र को बंधक बनाकर पीटने और पारिवारी जनों की ओर से पुलिस पर दबाव बनायें जाने के बाद बेहोशी की हालत में फेंकने के मामले में पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला के हस्तक्षेप पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है, इस मामले की पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट के आधार पर मटेरा थाने में एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मालूम हो की मटेरा थाना क्षेत्र के धोबिन पुरवा गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र राम स्वरूप पुत्र रामचन्द्र को कोचिंग के लिए घर से निकला था इसके बाद उसे उसका कुछ पता नहीं चला और उसे एक हिस्ट्रीशीटर ने ही रंजिश में बंधक बना कर रखा था। आरोपी ने उसकी पिटाई भी की जब पारिवारीजन पुलिस में फिर भी करने लगे तो पुलिस के भय से रात में उसे बेहोशी की हालत में खेत पर छोड़ दिया।परिवार के लोग छात्र को लेकर घर आए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नहीं किया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से अपनी पीड़ा बताइए उन्होंने तत्काल मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा। पुलिस क्षेत्राधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी बताया जाता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…