ललित कला और काव्य-कौमुदी

ललित कला है प्रवीणता,
तो भावों का उद्गार है कविता,
वैचारिक साधना है कविता,
ईश्वर प्रदत्त उपहार है कविता।

शृंगार, करुण, वीभत्स, वीर रस,
अद्भुत, रौद्र, भयानक, शान्त रस,
वात्सल्य प्रेम व भक्ति विनय रस,
कवि की रचना के हैं यश अपयश।

रस धार बने जैसे कविता की,
आभूषित अलंकार कर देते,
शब्द, अर्थ के अलंकार कविता,
सुरसरि सुरभित मोहित कर देते।

अनुप्रास, यमक, श्लेस शब्दों से
कवि की रचना का मान बढ़ाते,
शब्दों का शब्दों से मिलना,
संयोग सरस सम्मान बढ़ाते ।

उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, भ्रांतिमान,
संदेह, विभावना, मानवीकरण कर
अतिशयोक्ति कृत सब अलंकार,
पाठक को निहित अर्थ में उलझाते।

श्लोक, सवैया, कुंडलियाँ, बरवै,
छन्द, सोरठा, दोहा और चौपाई।
छप्पय, गीत, ग़ज़ल रचि रचि दें,
कविकुल काव्य कला दिखलाई।

काव्य- पिपासा स्वांत: सुखाय है,
सर्वे भवंतु सुख़िन: सब जनहिताय है।
काव्य कौमुदी, कला कौमुदी समाज,
के जीवन की सर्वे संतु निरामया: हैं।

वैचारिक संशोधन, साहित्य सृजन
गतिशील सामाजिक तत्वज्ञान है।
‘आदित्य’ कवि की काव्य कल्पना,
सामाजिक जीवन का इक दर्पण है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago