Categories: Uncategorized

कोरोना काल मे बंद ट्रेनों के ठहराव को लेकर अंतिम चेतावनी

बंद ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाकपा माले ने दिया एक दिवसीय महाधरना

धरना की सूचना पर स्टेशन पर भारी मात्रा में पुलिस बल की हुई तैनाती

मैरवा/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा स्टेशन पर 6 सालों से कोरोना काल मे बंद ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्टेशन परिसर में इंकलाबी नौजवान सभा और संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विधायक अमरजीत कुशवाहा के साथ सैकड़ो स्थानीय लोगो ने शनिवार को महाधरना दिया है। रेल पुलिस को भाकपा माले की महाधरना की सूचना मिलने पर स्टेशन परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती किया गया था। धरना को संबोधित करते हुए विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा की मैरवा में लगभग 6 सालों से कोरोना काल मे बंद ट्रेनों की ठहराव सहित जन सुविधाओ से जुड़े समस्याओं को लेकर दर्जनों बार धरना प्रदर्शन सहित कई बार रेलवे के आला अधिकारी और स्टेशन मास्टर को मांग पत्र दिया गया, लेकिन आजतक ट्रेनों का ठहराव नही हुआ। रेलवे के अधिकारी केवल झूठा आश्वाशन देते रहे। धरना के माध्यम से अंतिम चेतावनी रेल प्रसाशन को दिया जा रहा है। अगर हमारी 10 सूत्री मांगों को पूरा नही किया जाता है तो आंदोलन को तेज करते हुए बड़ा रूप दिया जायेगा। उन्होंने लाखों का राजस्व देने वाला पूर्वोत्तर रेलवे के मैरवा स्टेशन पर लखनऊ बरौनी, अवध आसाम, छपरा मथुरा लखनऊ पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव की मांग किया है। धरना के माध्यम से जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने 10 सूत्री मांगों को लेकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।10 सूत्री मांगों में मैरवा रेक प्वाइंट के मार्ग को बाजार के दूसरे मार्ग से निकालना, रेलवे स्टैंड का स्थायी व्यवस्था करना, पुराने ढाला पर ओभर ब्रिज का निर्माण, सुमेरपुर अंडर पास में जलजमाव की निकासी करना, 60 प्लस लोगो को यात्रा भाड़ा में पूर्व की तरह रियायत देना सहित अन्य मांग है। धरना की अध्यक्षता नगर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने किया।
धरना में प्रखंड सचिव मुकेश कुशवाहा, नगर सचिव सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया योगेंद्र कुशवाहा, प्रभु जी बरनवाल, सतेंद्र चौहान, मनोज राम सहित स्थानीय सैकड़ो लोग मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

13 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

14 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

14 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

14 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

14 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

16 hours ago