समाधान दिवस में 108 मामले आए 8 का हुआ निस्तारण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार को 108 फरियादियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के पास बारी बारी से अपनी समस्याओं को बताया, जिसमे 8 मामलो का मौके पर निस्तारण किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जमीनी विवाद मामले में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेज कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए, पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए। अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें। तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी पारिवारिक विवाद के आए हुए थे। शासन के निर्देश पर प्रत्येक महीने के पहले व तीसरे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, जिससे फरियादी को इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े । सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुन कर 8 फरियादियों का निस्तारण किया बचे हुए मामले का पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर निराकरण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

6 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

7 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

7 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

8 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

8 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

9 hours ago