हल्दीरामपुर के छपिया टोला में भीषण आग, कई मकान जलकर खाक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बेल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित छपिया टोला में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई दर्जन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के दौरान कई पशु भी आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घरों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। आग की तेज लपटों और धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सिलेंडर उठाकर नदी की ओर भागते नजर आए। वहीं ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और दुख का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

40 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

56 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

1 hour ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

1 hour ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

2 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

13 hours ago