जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर..
मछलीशहर कस्बे के जंघई तिराहा पर स्थित देशी शराब की दुकान पर शराब के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। ठीके के बगल लगे कैमरे में सिपाही के डांटने का वीडियो वायरल हो गया।
उक्त शराब के ठीके पर शुक्रवार रात नौ बजे दो शराबियों द्वारा शराब खरीदने के लिये रुपये के लेनदेन को लेकर कहा सुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी ने ठीके पर मारपीट की सूचना 112 नंबर पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने ने पहले दोनों शराबी फरार हो गए। जिसके बाद 112 नंबर के सिपाहियों ने देशी दारू के गद्दीदार को ठीके पर दारू नही पिलाने की नसीहत देते हुए डाँट फटकार कर ठीके पर खड़े दूसरे शराबियों को भगा दिया। इसी दौरान ठीके के बगल लगे सीसीटीवी कैमरे में एक सिपाही द्वारा गद्दीदार को डांटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे सिपाही के ऊपर शराब नही देने पर पिटाई करने का आरोप वीडियो चल रहा है।
मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि फर्जी वीडियो है। मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गद्दीदार को ठीके पर दारू नही पिलाने की नासीहत दे रहा है।
संवाददाता जौनपुर..
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…