निकाय चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करें- दयाशंकर मिश्र

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर…

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थित रहे।
बैठक का सुभारम्भ मुख्य अतिथि ने पार्टी के पुरोधा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल मानकर भाजपा पूरी ताकत से मैदान में उतरे पार्टी के नगर निकाय चुनाव प्रभारियों, सह प्रभारियों और चुनाव संयोजकों को वार्ड से लेकर चेयरमैन के चुनाव के लिए जमीन तैयार कर कमल खिलाने का रोडमैप तैयार करें। पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से लेकर बूथ प्रबंधन में पूरी ताकत झोंके। लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव सबसे बड़ा चुनाव है। इसके नतीजों से जनता में संदेश जाएगा। लिहाजा इसमें वार्ड से लेकर निकाय प्रमुख के पदों पर जीत हासिल करनी है।
जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि यूपी में भाजपा का मत प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। आगामी निकाय चुनाव में सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में जीत आवश्यक है। मतदाता सूची में जिनके नाम सूची में नहीं हैं उनके जुड़वाए जाये, एक मतदाता सूची कार्य प्रमुख एवं बूथ प्रबंधन कार्य प्रमुख भी बनाया जाये मतदाता सूची पुनरीक्षण को हल्के में न लें दूसरे दलों के लोग इस पर खास ध्यान देते हैं। संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की। सुनील तिवारी, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रोहन सिंह, अवनीश यादव, मण्डल अध्यक्ष गण अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, जितेंद्र मिश्र, अजय मिश्र, नरेन्द्र विश्वकर्मा सहित सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता जौनपुर…

parveen journalist

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

19 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

21 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

26 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

33 minutes ago