किराने की दुकान में लगी भीषणआग,सामान जलकर हुआ खाक

आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा)
रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव में बुधवार की रात, अज्ञात कारणों से किराना की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया । मिली जानकारी के अनुसार शाहडीह गांव निवासी प्रभू साहनी पुत्र स्वर्गीय जयमंगल साहनी,ने गांव में ही एक किराना की दुकान खोल रखा है। रोज की तरह वह दुकान बंद करके दुकान के पास ही सोया हुआ था, तभी रात करीब 9:00 बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई ।जानकारी होने पर दुकान मालिक ने शोर मचाया तो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने, आग बुझाने का काफी प्रयास किया। किंतु जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया । पीड़ित के द्वारा दुकान में रखा तीस हजार रुपए नगदी, सहित लगभग आठ लाख रुपए का नुकसान बताया गया हैं। पीड़ित ने रौनापार थाने मे और तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 minutes ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

1 hour ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

1 hour ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

2 hours ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

3 hours ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

3 hours ago