(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब खुले युद्ध जैसे हालात में बदलता दिख रहा है। डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण झड़पें हुई हैं। तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसकी सेना ने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और 30 को घायल किया है।
अफगान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन और हवाई हमलों के जवाब में की गई। उन्होंने पाकिस्तान पर आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हमला हुआ तो अफगान सेना और भी सख्त जवाब देगी।
मुजाहिद ने बताया कि यह कार्रवाई कतर और सऊदी अरब के अनुरोध पर अस्थायी रूप से रोक दी गई है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान ने बिना उकसावे फायरिंग की थी, जिसका जवाब उनकी सेना ने दिया।
सीमा के कई इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच, भारतीय राजनयिकों का मानना है कि अफगानिस्तान अब भारत के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहा है — और यही बात पाकिस्तान को सबसे ज्यादा असहज कर रही है।
पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…
✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…