उर्वरक विक्रेताओं पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर नौ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर उनसे जवाब तलब किए गए हैं। जनपद के निलंबित विक्रेताओं के नाम इस प्रकार है-खान फर्टिलाइजर हरपुर तिवारी परतावल, अग्रहरी खाद भण्डार ललाइन पैसिया लक्ष्मीपुर, शिव संकल्प एग्री टेक धुरैंची बृजमनगं,विवेक ट्रेडर्स करमहवां नौतनवां , ओम नमः शिवाय ट्रेडर्स सिधवांरी फरेंदा , जायसवाल सेवा केन्द्र लक्ष्मीपुर,मां दुर्गा खाद भण्डार रमगढ़वां नौतनवां, मां लक्ष्मी ट्रेडर्स बेलवही बृजमनगंज, त्रिपाठी ट्रेडर्स रामगढ़वां नौतनवां।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जय महाकाल खाद भंडार लालपुर बृजमनगंज का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अभी और उर्वरक विक्रेताओं को चिन्हित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे सभी क्रेताओं को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है,जिनके पास कृषि योग्य बिल्कुल नगण्य है। और वे लोग जिन्होंने कई उर्वरक विक्रेताओं से यूरिया अधिक मात्रा में क्रय किया है। इस प्रकार की स्थिति पाए जाने पर तीन क्रेताओं निजामुद्दीन पुत्र वकील, इरफान पुत्र हकीमुल्लाह, समसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन निवासी हरदी डाली बृजमनगंज नौतनवा के विरुद्ध पूर्व में सोनौली थाने में एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उर्वरकों की कालाबाजारी, तस्करी अथवा नियम विरुद्ध उर्वरकों को क्रय अथवा विक्रय करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा। जांच में नियम विरुद्ध कार्य करने वाले विक्रेताओं की सूची बढ़ सकती है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले विक्रेताओं की सूची बढ़ सकती है। अन्य दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सिर्फ अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक लें और उसका अनावश्यक भण्डारण न करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बजट 2026-27 आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति

लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…

2 minutes ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

16 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

19 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

21 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago