प्रेमी से तंग आकर विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति रोजी रोटी के लिए दुबई में करता है काम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने प्रेमी से तंग आकर, जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, जहां बीती रात उसकी मौत हो गयी। मृतका का पति रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश दुबई में रहता है। मृतका की सास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बबिता देवी 30 वर्ष पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम लोहरा थाना मुबारकपुर, अपनी ससुराल में अपनी सास व बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति रोजी रोटी के लिए एक साल पूर्व से खाड़ी देश दुबई में रहकर काम करता है। इस दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र के नाज़िरपुर सरया निवासी सोनू से उसका अवैध सम्बन्ध हो गया। सोनू ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। उसकी इन हरकतों से तंग आकर बबिता ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो ने उसे सठियांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बबीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतका की सास शारदा देवी ने मुबारकपुर थाने में तहरीर दी। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास तीन पुत्रियां हैं। इस बावत मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

13 seconds ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

25 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago