पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने काटा अपने हाथ की नस एवं गला

परतावल चौकी की पुलिस ने युवक को तत्काल पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर मेडिकल रेफर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल निवासी राणा प्रताप प्रसाद 32 वर्ष जिसकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के ग्राम पंचायत सोमली निवासी पूजा के साथ हुई थी और उसके तीन बच्चे है जिसमे सबसे बड़ी बेटी दिव्या उम्र 7 वर्ष है वही पुत्र इन्द्र 5 वर्ष एवं दूसरा पुत्र कार्तिक 3 वर्ष है। राणा की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था और लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो जाता था लेकिन मंगलवार को बड़ी घटना हो गयी क्योकि सोमवार को पति-पत्नी में कुछ कहा-सुनी हुई और इस मामले में प्रताप के ससुराल से उसकी साली सास ससुर आदि भी आ गए थे लेकिन विवाद शांत नही हुआ और मंगलवार को सुबह ही युवक परतावल पुलिस चौकी पर पहुंच गया तथा पुलिस से कुछ बात किया उसके उपरांत वह चौकी से बाहर आया और ब्लेड से अपने हाथ की नस एवं गला काट लिया और चौकी से लेकर परतावल चौक तक खून से लथपथ सड़क पर घूमने लगा। थोड़ी देर बाद ही वह चौकी से कुछ ही दूरी पर रोड पर गिर गया और तड़पने लगा जिससे वहां लोगो की भीड़ इक्क्ठा हो गयी। तत्काल परतावल चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुच गयी और युवक को तत्काल निकट के सीएचसी परतावल भेजवाया जहां से हालत को गंभीर देख डाक्टरों से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वही सूचना मिलते ही युवक की पत्नी सास,ससुर एवं बच्चे भी परतावल पुलिस चौकी पर पहुँच गए। इस घटना को देख मौके पर मौजूद लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे थे।वही पत्नी बेहोस हो जा रही थी। वह न तो बोल पा रही थी न कि हिल-डुल रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी।प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

14 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

14 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

14 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

14 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

14 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

14 hours ago