बेखौफ बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर किया पिटाई

अपहरणकृत युवक को घायल अवस्था में सड़क के किनारे छोड़

दरगाह थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात, इलाके में दहशत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। बुधवार की रात पिता को छोड़ कर घर लौट रहे युवक पर दबंगों ने फिल्मी अंदाज में फायर झोंक दिया। फायरिंग के बाद बाइक सहित गिरे युवक को पीटते हुए उठा ले गए।
घटनास्थल से लगभग तीन किमी दूर मरणासन्न हालत में उसे छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एएसपी नगर और सीओ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।
दरगाह थाना क्षेत्र के नाजीरपुरा निवासी कादिर (25) बुधवार की रात में अपने पिता लईक को छोड़ने दरगाह शरीफ गया था।
जहां से वापस आते समय दरगाह थाने के पास उस पर बाइक सवार लोगों ने फायरिंग झोंक दिया जिसमें छर्रे लगने से युवक बाइक समेत गिर गया।
जिसके बाद दबंगों ने उसे पीटते हुए जबरन बाइक पर बिठाया और अपहरण कर लिया।
घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और इसकी सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। युवक को पीटते हुए दबंग कोतवाली देहात के दोनक्का तिराहा ले गए और उसे मरा जान कर सड़क किनारे फेंक दिया,युवक को तलाश करते हुए पहुंची पुलिस ने युवक को आनन फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह और सीओ सिटी राजीव सिसौदिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने दरगाह पुलिस को जल्द से जल्द दबंगों को गिरफ्तार करने को निर्देशित किया है।
घटना को लेकर पिता लईक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी से विवाद हुआ था प्रकरण में थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद से पड़ोसी जान से मारने की बात कह रहा था। पड़ोसी ने ही लोगों के साथ उसके बेटे पर हमला किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है कि रंजिश में हमला हुआ है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

6 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

6 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

6 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

7 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

7 hours ago