रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

पुलिस का बयान पीड़ित को नहीं लगे टाके

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली नानपारा नगर क्षेत्र के मोहल्ला घसियारन टोल निवासी पिता और पुत्र पर दबंगों ने धारदार हथियार व मोटरसाइकिल की चेन से हमला कर दिया, जिससे पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हमले में सिर भी फट गया पिता पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं उक्त घटना में पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।कोतवाली नानपारा अन्तर्गत नगर क्षेत्र के मोहल्ला घसियारन टोल निवासी व्यापारी मोहम्मद कलीम पुत्र उमर जो अपने घर के निकट खड़े थे तभी मोहल्ले के दबंगो ने मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद उमर उर्म लगभग 60 वर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया वहीं बचाने दौड़े पुत्र मोहम्मद अरफात हाशमी उर्म लगभग 36 वर्ष पर भी हमला किया और दबंगों के हमले में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए । इस घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जिससे दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल मिथलेश कुमार राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घायल पिता और भाई पर हमलावरों के प्रति मोहम्मद माज हाशमी ने दबंगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है साथ ही रंजिश में हमला करने की बात कही है, वहीं घटना में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। थाना अध्यक्ष से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया की पीड़ित को चोट ही नहीं लगी है और पीड़ित को एक भी टाके नहीं लगे है ।जब की पीड़ित के चोटिल होने और सर में लंबे घाव का वीडियो और फोटो उपलब्ध है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

3 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

17 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago