सरकार की दमनकारी नीतियों से नही झुकेंगे किसान-प्रमोद तिवारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय किसान यूनियन”टिकैत”गुट ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष पयागपुर को सौंपा। भाकियू के तहसील अध्यक्ष आनन्द किशोर मिश्रा”गुड्डू”के नेतृत्व में थाना परिसर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ।धरने को सम्बोधित करते हुये जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाकर किसान आंदोलनों को कुचल रही है।अपने अधिकारों की मांग करने वाले किसानों को जेल भेज रही है,जिसे किसान बर्दाश्त नही करेगा।जिला सचिव अशोक जायसवाल ने गाजियाबाद नोएडा में चल रहे किसान आंदोलन को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक रोकने के साथ किसान नेताओं की गिरफ्तारी किये जाने की निंदा करते हुये तत्काल लोगों को रिहा किये जाने की मांग की।यूनियन के तहसील अध्यक्ष आनन्द किशोर मिश्रा”गुड्डू” ने कहा कि भारत के किसान जो सरकार की कॉरपोरेट्स और सुपररिच को समृद्धि करने की नीतियों के कारण गहरे संकट का सामना पहले से ही कर रहे हैं,जबकि खेती की लागत और मुद्रा की फीसदी हर साल बढ़ रही है ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक सेवाओं स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली का निजीकरण न किया जाए,उन्होंने कहा कि प्रीपेड,स्मार्ट मीटर आदि न लगाया जाए।यूनियन के लोगों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित दो सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी थानाध्यक्ष राजबहादुर को सौंपा।इस अवसर पर ब्लाक महामंत्री राम सँवारे पाण्डेय,पुत्तन लाल,शिवराती, फूलमती सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

46 minutes ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

55 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

1 hour ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

1 hour ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

8 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

11 hours ago