चेंबूर में 40दिवसीय झूलेलाल महोत्सव शुरू

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर के प्रसिद्ध समाज सेवक रमेश लोहाना के मार्गदर्शन में आशीष तालाब पर सिंधी समाज का प्रमुख पर्व झूलेलाल महोत्सव शुरू हो गया है। हर साल की भांति मनाए जाने वाले सिंधी समाज के श्री झूलेलाल देवता चालीहा उत्सव चेंबूर के आशीष तालाब परिसर में तारीख १६ जुलाई से शुरू हुआ है। यह चालीहा तारीख २४ अगस्त से अधिक ४१ वे दिवस २५ ऑगस्ट तक चलेगा।
बता दें कि झूलेलाल उत्सव हर साल १६ जुलाई से शुरू होता है। इसका मुख्य कारण है कि सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करते हैं जो कि हर साल १६ जुलाई को शुरू होता है। चेंबूर परिसर में सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। सिंधी समाज के लोग पिछले पचास साल से चालीहा पर्व निरंतर मनाते आ रहे हैं। जिसमें आशीष तालाब के तट पर भगवान झूलेलाल की मूर्ति और प्रतिमा स्थापित कर हर दिन शाम को बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहकर पूजा अर्चना और आरती करते हैं। इसमें अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान झूलेलाल एवं वरुण देवता की प्रार्थना की जाती है। भक्तगण अपनी श्रद्धा से तालाब की मछलियों को खाद्य पदार्थ डालकर अपनी भावना प्रकट करते हैं। झूलेलाल महोत्सव के संयोजक चेंबूर के जाने माने समाजसेवक और व्यापारी रमेश लोहाना ने बताया कि पिछले ५० साल पहले से यह उत्सव हमारे चाचा ने शुरू किया था जो आज बड़े पैमाने पर बड़े ही भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। लोग इस उत्सव में पूरी श्रद्धा के साथ शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। बता दें कि उल्हासनगर के बाद मुम्बई के चेंबूर में झूलेलाल महोत्सव सिंधी समाज की ओर से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

1 hour ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

1 hour ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

1 hour ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

1 hour ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

1 hour ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

1 hour ago